मनीगाछी: मनीगाछी थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर टेंपो और रुपये लूटने के मामले में दरभंगा पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया
मनीगाछी थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर टेंपो और रुपये लूटने के मामले में दरभंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कांड में संलिप्त शेष बचे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मनीगाछी से पुतई जाने वाली सड़क पर बघांत स्थित सोई पुल के पास अज्ञात अपराधकर्मियों ने हथियार का भय दिखाकर टेंपो एवं रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था।