मोहनपुर: बेला बगान स्थित ओम ऑप्टिकल के कर्मी से मारपीट, देवघर सदर अस्पताल में इलाज
बेला बगान स्थित ओम ऑप्टिकल के कर्मी के साथ मारपीट कर पत्थर से सिर फोड़ने का मामला सामने आया है घायल कर्मी का इलाज देवघर सदर अस्पताल में कराया गया घटना के संबंध में बैद्यनाथपुर निवासी पियूष चौधरी ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान के बाहर खड़ा था इसी दौरान ने एक चश्मा दुकान के संचालक ने उसे बुलाया और अपने पुत्र एवं अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट की।