परसिया: पुराना पेंचवैली कॉलेज से निकली तिरंगा यात्रा, विधायक, जनपद पंचायत अध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष भी हुए शामिल
परासिया पुराना पेंच वैली कॉलेज भवन से शुक्रवार को 11 बजे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश भक्ति के।नारों के साथ लोग तिरंगा लेकर चले। परासिया रेलवे स्टेशन तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। समापन साढ़े 12 बजे किया गया। जनपद पंचायत परासिया और नगर पालिका परासिया के तत्वाधान में विशाल तिरंगा यात्रा निकल गई । जिसका समापन रेलवे स्टेशन परासिया में हुआ।