अंबाह: पोरसा चौराहा SBI कैश जमा ATM मशीन में शिक्षक के 47 हजार पर हाथ साफ, ट्रांजेक्शन रद्द कर रुपए ले गया युवक; CCTV में कैद।
Ambah, Morena | Oct 1, 2026 अंबाह के पोरसा चौराहा स्थित एसबीआई कैश जमा मशीन में 22 सितंबर को शिक्षक रामकरन सिंह तोमर के 47 हजार रुपए निकल गए। शिक्षक 50 हजार रुपए जमा करने पहुंचे थे। उनके दूसरी मशीन पर जाते ही पीछे खड़े युवक ने ट्रांजेक्शन रद्द कर रुपए निकाल लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। शिक्षक ने गुरुवार को थाने में आवेदन दिया।