डुमरांव: डुमरांव में रक्षाबंधन की रात 57 वर्षीय वृद्ध बगीचे से रहस्यमय ढंग से लापता, कपड़े-चप्पल मिलने से उलझन बढ़ी
Dumraon, Buxar | Aug 30, 2026 डुमरांव शहर के हरनाही रोड स्थित कटरा अवतार बंगाली गली के पास एक बगीचे से 57 वर्षीय वृद्ध ओकील पासी के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। मूल रूप से रहथुआ निवासी ओकील पासी पिछले तीन वर्षों से अपनी बेटी राबड़ी देवी के साथ डुमरांव में रहते थे।