बदायूं: मीहलाल नगला गांव में मकान गिरने से मलवे के नीचे महिला, 1 भैंस और 2 बछड़ों की हुई मौत, पति घायल
Budaun, Budaun | Aug 13, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के मीहलाल नगला गांव में गुरुवार सुबह 5:00 बजे के आसपास मकान गिर गया। जिसके मलबे के नीचे 50 वर्षीय अगरवती पत्नी प्रताप की मौत हो गई। जबकि मलवे में एक भैंस और दो बछड़े की भी मौत हो गई। वही अगरलती के पति प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अगरवत्ती के शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया