घाटमपुर थाना क्षेत्र के बिहुपुर अटवा गांव निवासी रोहित कुशवाहा पुत्र गुलाब कुशवाहा को मोबाइल चार्जिंग लगाते समय जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन पहले तंत्र-मंत्र के जरिए इलाज कराते रहे। हालत गंभीर होने पर युवक को सीएचसी घाटमपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।