रायडीह: झारखंड बंद के समर्थन में रायडीह में निकला मशाल जुलूस, आंदोलनकारियों ने बुलंद की आवाज
Raidih, Gumla | Sep 29, 2026 30 सितंबर को प्रस्तावित संपूर्ण झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए रायडीह में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से मंगलवार की शाम मशाल जुलूस निकाला गया। जिला अध्यक्ष खोरस केरकेट्टा के नेतृत्व में निकला यह मशाल जुलूस भलमंडा से शुरू होकर नवागढ़ पतराटोली, रायडीह, भंडारटोली और डूमरटोली होते हुए शंख मोड़ मांझाटोली स्थित कार्तिक उरांव चौक पहुंचकर संपन्न हुआ।