जैतपुर: जैतपुर में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी
जैतपुर के मस्जिद मोहल्ला में चोरों ने दिनदहाड़े जुबेदा खान के घर का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार दावत में शामिल होने गया था। पीड़िता ने चोरी गए सामान की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी बुधवार सुबह 10 बजे सामने आई है।