शाहगंज: शाहगंज रेलवे स्टेशन पर तिरंगा फहराया, आरपीएफ-जीआरपी जवानों ने किया पौधरोपण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार की सुबह करीब 9 बजे शाहगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आरपीएफ बैरक परिसर में पौधरोपण किया। प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ मनोज कुमार और चौकी प्रभारी जीआरपी शाहगंज के निर्देशन में जवानों ने आम, अमरूद, आंवला, जामुन, चीकू और