Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
jitendra658140
No video available
2
#NoMoreBJP ,,,,,,,,,,,,,,,
3.4k views |
Basti, Basti
| Dec 2, 2022
#nomorebjp
MORE NEWS
गांधी और शास्त्री जी के आदर्श राष्ट्रसेवा की प्रेरणा: इंजीनियर अरविंद पाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार, 2 अक्टूबर को जनपद बस्ती में अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल ने दोनों महान राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष, विचारों तथा राष्ट्रसेवा में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देश और समाज के लिए समर्पण, सादगी, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता की प्रेरणा देता है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, वहीं शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और दृढ़ नेतृत्व के जरिए देशसेवा की मिसाल कायम की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा स्थलों एवं आसपास के परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके विचारों और आदर्शों को अपने व्यवहार एवं जीवन में उतारा जाए। महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक समानता का संदेश आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को जन-जन से जोड़ते हुए सत्य और अहिंसा को संघर्ष का माध्यम बनाया। उनका जीवन सादगी और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण को अपने जीवन का आधार बनाया। उनका प्रसिद्ध आह्वान ‘जय जवान, जय किसान’ देश की सुरक्षा और कृषि व्यवस्था के महत्व को रेखांकित करता है। शास्त्री जी का सार्वजनिक जीवन ईमानदार नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि युवा पीढ़ी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। सत्य, स्वच्छता, अनुशासन, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाकर ही मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।
Basti, Basti | Oct 2, 2026
रामानन्द उर्फ नन्हे बने भाजपा किसान मोर्चा के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह.. #रामानन्दउर्फनन्हे #भाजपा #किसानमोर्चा #गोरखपुर #क्षेत्रीयअध्यक्ष #बस्ती #BJP #KisanMorcha #Gorakhpur #Basti #राजनीति #संगठन
Basti, Basti | Oct 2, 2026
बस्ती जिले के वाल्टरगंज मार्केट के पीछे लगे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मौके पर मचा हड़कंप.. #ब्रेकिंगबस्ती #बस्ती #वाल्टरगंज #BastiNews #UPNews
Basti, Basti | Oct 2, 2026
ब्रेकिंग बस्ती.............. एक बार फिर मोबाइल टावर पर युवती के चढ़ने का मामल आया सामने युवती के टावर पर चढ़ने से मौके पर मचा हड़कंप। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड़। युवती को टावर पर देख लोगों में मची अफरा-तफरी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। युवती को समझाने का पुलिस के रही है प्रयास। काफी देर से टावर पर चढ़कर बैठी हुई युवती। पुलिस और स्थानीय लोग युवती को नीचे उतारने में जुटे। युवती के टावर पर चढ़ने की वजह नहीं हुई अभी तक स्पष्ट। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस की निगरानी जारी। पुलिस द्वारा कुछ पूछने पर टावर के ऊपर चढ़ती जा रही है युवती। वॉटर गंज थाना क्षेत्र के वाल्टरगंज मार्केट के पीछे लगे टावर की है पूरी घटना।
Basti, Basti | Oct 2, 2026
Basti, Basti | Oct 2, 2026
भाजपा में नई जिम्मेदारियां मिलने पर नेताओं को बधाई बस्ती। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिलने पर जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता गोपेश्वर त्रिपाठी को प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा, रामानन्द उर्फ नन्हे भैया को क्षेत्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा, डॉ. रोली सिंह को प्रदेश मंत्री, महिला मोर्चा, श्याम बिहारी गौड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, सुखराम गोंड़ को प्रदेश महामंत्री, अनुसूचित जनजाति मोर्चा तथा डॉ. बलराम को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर कहा गया कि नई जिम्मेदारियां मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी और सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नेताओं के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
Basti, Basti | Oct 1, 2026
बस्ती: पंचायत भवन, महिला सार्वजनिक शौचालय की बदहाली को लेकर डीएम से शिकायत.. #बस्ती #बहादुरपुर #भैंसहटी #पंचायतभवन #महिलासार्वजनिकशौचालय #डीएम #शिकायत #ग्रामीणसमस्या #सफाईव्यवस्था #उत्तरप्रदेश
Basti, Basti | Oct 1, 2026
बस्ती में शोहदों और मनचलों के खिलाफ महिला पुलिस का सघन अभियान, महिला थानाध्यक्ष शालिनी सिंह ने संभाली कमान *जनपद बस्ती, 01 अक्टूबर 2026।* जनपद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बस्ती पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक *डॉ0 यशवीर सिंह* के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक *श्री श्यामकांत* के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर/सहायक पुलिस अधीक्षक *सुश्री मानसी दहिया* के कुशल पर्यवेक्षण में आज महिला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस विशेष अभियान का नेतृत्व *प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शालिनी सिंह* ने अपनी फोर्स के साथ किया। श्रीमती शालिनी सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने फव्वारा तिराहा, कंपनी बाग, गांधी नगर, कटेश्वर पार्क, शापिंग मॉल और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे 50 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई और 5 लोगों से माफीनामा भरवाया गया। महिला थानाध्यक्ष शालिनी सिंह ने खुद बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया और कहा कि किसी भी परेशानी पर सीधे 1090 वूमेन पावर लाइन और महिला थाना से संपर्क करें। थानाध्यक्ष शालिनी सिंह ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से छेड़खानी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। महिला पुलिस की यह सक्रियता देखकर आम महिलाओं में काफी भरोसा बढ़ा है और उन्होंने पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 1, 2026
*बस्ती में श्रीराम पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, छात्र-छात्राओं को दी गई पॉक्सो एक्ट-2012 की जानकारी* *जनपद बस्ती, 01 अक्टूबर 2026* उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वावधान में बुधवार को श्रीराम पब्लिक स्कूल बस्ती में छात्र/छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के बारे में सरल और सही जानकारी प्रदान की गई। ताकि कोई भी युवा अज्ञानता के कारण गंभीर अपराध न कर सके या उसका शिकार न होने पाये। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीराम पब्लिक स्कूल कुमार अभिनव, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) / नोडल अधिकारी अनिल कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार, न्यायिक अधिकारी तनय आकाश व सुश्री यशी पाण्डेय द्वारा छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के बारे में बताया गया। *क्या है पॉक्सो एक्ट-2012?* पॉक्सो का पूरा नाम Protection of Children from Sexual Offences Act है। यह 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के यौन शोषण को रोकने के लिए बनाया गया है। इसमें दोषी को 7 साल से लेकर उम्रकैद व फांसी तक की सजा का प्रावधान है। पीड़ित बच्चे की पहचान गुप्त रखी जाती है और सुनवाई बंद कमरे में चाइल्ड फ्रेंडली कोर्ट में होती है। शिकायत चाइल्ड लाइन नंबर 1098 पर की जा सकती है। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाएं व अन्य स्टाफ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से विनय श्रीवास्तव, पराविधिक स्वयं सेवक श्याम लाल यादव, कंचन यादव, कृतिका चौधरी व सुशील कुमार उपस्थित रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 1, 2026