रतिया: फतेहाबाद पुलिस का बुलडोजर एक्शन: नशा तस्करों की अवैध संपत्ति ध्वस्त
फतेहाबाद पुलिस ने गांव मिराना में करीब 6 कनाल पंचायती भूमि पर बने नशा तस्करों के 60 लाख रुपये मूल्य के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त किया। आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर भी सख्त कार्रवाई कर रही है।