Public App Logo
🚨 फतेहपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग, बेटे और बहू घायल #फतेहपुर के #बिंदकी थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा गया। बताया गया है कि विवाद के दौरान लाइसेंसी डबल बैरल गन से फायरिंग हुई, जिसमें एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए #कानपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी असलहा कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। मामले में नामित आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। इस संबंध में #पुलिसअधीक्षक #फतेहपुर ने भी जानकारी साझा की है। #FatehpurNews #Bindki #Kanpur #UttarPradeshNews #JanHunkarNews - Bilgram News