रामसनेही घाट: कोटवा सड़क स्थित बैंक परिसर से गायब हुई बाइक को रामसनेहीघाट पुलिस ने खोजकर पीड़ित को सौंपा
आज बुधवार को अनिल कुमार गौतम निवासी ग्राम बडेला नारायणपुर थाना रामसनेहीघाट अपनी मोटरसाइकिल से कोटवा सड़क स्थित भारतीय स्टेट बैंक आए थे। बैंक से अपना काम निपटाकर बाहर निकले तो उनकी मोटरसाइकिल मौजूद नहीं मिली। तत्काल पुलिस को सूचना दिया। पुलिस के द्वारा कम समय में ही पीड़ित की मोटरसाइकिल खोज कर अनिल के हवाले की गई। पुलिस की प्रशंसा पीड़ित के द्वारा की गई।