हरिहरगंज: हरिहरगंज ब्लूमिंग बड्स ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
हरिहरगंज नगर पंचायत अंतर्गत टंडवा रोड स्थित मजार शरीफ के समीप ब्लूमिंग बड्स ग्लोबल स्कूल में शनिवार शाम 4:00 बजे तक स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन रमेश ठाकुर एवं निदेशक अरुणजय कुमार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर की। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।