प्री-वेडिंग शूट के दौरान ब्यूटी पार्लर संचालिका का मोबाइल हुआ चोरी ,
जूनागढ़ परिसर में हुई घटना सीसीवीटी कैमरे में कैद
बीकानेर। शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
अब सार्वजनिक स्थलों पर भी बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला ऐतिहासिक जूनागढ़ किले से सामने आया है, जहां प्री-वेडिंग शूट के दौरान एक युवती के बैग से मोबाइल फोन चोरी हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार उस्ता की बारी निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका मंजू कौशिक अपने ग्राहक के प्री-वेडिंग शूट के लिए जूनागढ़ परिसर पहुंची थीं। शूटिंग के दौरान उन्होंने अपना बैग वहां बने बैठने के स्थान पर रखा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान दो युवक मौके पर पहुंचे और मौका देखकर बैग से मोबाइल फोन निकाल लिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिसर में अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन दोनों युवकों ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजा�
Bikaner, Bikaner | Oct 2, 2026