आंवला: आंवला में बुजुर्ग महिला को बचाने के प्रयास में बाइक पलटी, तीन लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
आंवला थाना क्षेत्र में मानपुर के पास बुधवार देररात साढे आठ बजे सड़क हादसा हुआ। 70 साल की बुजुर्ग राम श्री को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी। बाइक सवार लालपुर निवासी शिवम जोशी (30), साथी शिवम सागर (25) और राम श्री गंभीर घायल हो गए।