चमोली: चमोली में 8.67 करोड़ की लागत से नलगांव-कफारतीर भटियाणा मोटर मार्ग का भूमि पूजन और शिलान्यास
चमोली के नारायणबगड़ विकासखंड में 8 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से नलगांव-कफारतीर भटियाणा मोटर मार्ग का भूमि पूजन और शिलान्यास कर दिया गया। इस मार्ग से कालाकोट पट्टी के ग्रामीणों का आवागमन आसान होगा और खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।