बहराइच: रेलवे कालोनी मैदान के पास थाना दरगाह पुलिस ने अपहरण से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बुधवार को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ की ओर से बताया गया है कि अपहरण से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि धर्मपाल भट्ठा के पास रेलवे कॉलोनी मैदान के पास से अपहरण से संबंधित मुकदमे के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है।