नन्दवारा में दो बच्चों की मौ*त के मामले में 5 गिरफ्तार
बांदा के थाना नरैनी क्षेत्र के ग्राम नन्दवारा में 30 सितंबर 2026 को घर के पास गड्ढे में दो छोटे बच्चों के श*व मिलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में थाना नरैनी में 9 लोगों के खिलाफ हत्*या का अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया।
प्रथम दृष्टया उपलब्ध साक्ष्यों और पोस्ट*मार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में नामजद अन्य 4 लोगों के संबंध में भी साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।
#BandaPolice #UPPolice #BandaNews #Naraini #PoliceAction
Banda, Banda | Oct 3, 2026