अररिया मंडल कारा से कैदी फरार, पानी टंकी के पाइप के सहारे भागने का दावा; जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
अररिया मंडल कारा से बीती रात एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। जेल अधीक्षक सुजीत कुमार झा के अनुसार, बथनाहा थाना क्षेत्र निवासी सरयूग दास मोबाइल चोरी के मामले में जेल में बंद था। रात की गिनती के दौरान उसके गायब होने का पता चला। तलाशी के दौरान पानी की टंकी के नीचे उसकी चप्पल मिली। आशंका है कि कैदी पानी टंकी के पाइप के सहारे जेल से फरार हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और फरार कैदी की तलाश जारी है।
Pi Express News | अररिया की हर बड़ी खबर पर नजर।
#Araria #ArariaNews #ArariaJail #JailBreak #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #BiharCrime #PrisonBreak #PiExpressNews #LatestNews #ArariaPolice
Araria, Araria | Oct 5, 2026