जबलपुर: होटल के कमरे में पति को दूसरी महिला के साथ देख भड़की पत्नी, जमकर हुआ हंगामा; वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश जबलपुर के शारदा चौक स्थित एक होटल के कमरे में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति को किसी अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और होटल के अंदर ही दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।
वायरल वीडियो के अनुसार, पत्नी अचानक होटल के कमरे में पहुंची, जहां पति और एक अन्य महिला मौजूद थे। आरोप है कि गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति और उस महिला के साथ बहस व मारपीट की। इस घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पीड़ित पत्नी ने बताया कि उसका पति पिछले काफी समय (लगभग एक साल) से उसे धोखे में रखकर इस तरह की गतिविधियों में शामिल था। पत्नी का कहना है कि उसे मोबाइल और अन्य स्रोतों से जानकारी मिली थी कि उसका पति आज होटल आने वाला है। जब वह मौके पर पहुंची, तो उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया।
Sursand, Sitamarhi | Oct 4, 2026