
प्रेस विज्ञप्ति
बरेली में 5 अक्टूबर से गूंजेगी 'श्री शिव कथा अमृत' की पावन धारा: युवाओं को नशे से दूर करने और शिव के वास्तविक आध्यात्मिक स्वरूप से जोड़ने की अनूठी पहल
नाथ नगरी, बरेली:
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में नाथ नगरी बरेली में 'दिव्य, भव्य एवं अलौकिक श्री शिव कथा अमृत' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव 5 अक्टूबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक, प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक रामलीला ग्राउंड निकट हार्टमैन कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए स्वामी नरेशानंद जी ने बताया कि इस पावन कथा में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक एवं संरक्षक सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य कथावाचक स्वामी डॉ सर्वेश्वरानंद जी अपने मुखारविंद से श्री शिव कथा अमृत का वाचन एवं गूढ़ विवेचन करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य:
युवाओं को नशा मुक्ति की ओर प्रेरित करना: आधुनिक दौर में भटक रहे युवाओं को नशे के दुष्चक्र से बाहर निकालकर उन्हें अध्यात्म, सकारात्मकता और चरित्र निर्माण के मार्ग पर अग्रसर करना।
भगवान शिव से जुड़े सामाजिक मिथक का निवारण: समाज में व्याप्त उस भ्रांति और कुरीति को शास्त्रसम्मत तथ्यों एवं तर्कों के माध्यम से ध्वस्त करना, जिसमें भगवान शिव के नाम को नशे से जोड़कर देखा जाता है।
भगवान शिव के आध्यात्मिक स्वरूप का विवेचन: देवाधिदेव महादेव के कल्याणकारी एवं निराकार आध्यात्मिक स्वरूप का व्यावहारिक बोध कराना, जिससे जन-सामान्य शिव तत्व के वास्तविक अर्थ को समझ सके।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से समस्त बरेली वासियों, श्रद्धालुओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों से अपील की गई है कि वे इस पावन कथा में सपरिवार पधारकर शिव भक्ति एवं आध्यात्मिक ज्ञान की अमृत धारा का लाभ उठाएं। इस अवसर पर सुरजीता भारती, सुलभा भारती, डॉ हरीश भट्ट, नितिन शर्मा, अमर प्रकाश शर्मा, विवेक मिश्रा, प्रदीप वर्मा, अजय वर्मा, नितिन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम दिव्य, भव्य एवं अलौकिक श्री शिव कथा अमृत
कलश यात्रा : 4 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे से कथास्थल से प्रारंभ होगी।
स्थान: रामलीला ग्राउंड (हार्टमैन कॉलेज के पास), नाथ नगरी, बरेली
अवधि: 5 अक्टूबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026
समय: प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक