हरियाणा के 8 जिलों में कल स्कूल बंद: सरकारी-प्राइवेट दोनों में छुट्टी, मंत्री के ऐलान से बच्चों में खुशी
.
आदेश के अनुसार, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। आदेश के मुताबिक, पंचकूला, पानीपत, करनाल, हांसी, फरीदाबाद, कैथल, रोहतक और झज्जर में स्कूल बंद रहेंगे।
दरअसल, 15 अगस्त को विभिन्न परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कई स्कूली बच्चे और टीचर्स कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसको लेकर जब झज्जर में मंत्री आरती राव ने छुट्टी की घोषणा की तो बच्चे तालियां बजाने लगे।
Rohtak, Rohtak | Aug 16, 2026