Public App Logo
बिहार में शराबबंदी को लेकर राजनीति फिर गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शराबबंदी कानून को पूरी तरह फेल बताया है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में हर कंपनी और हर ब्रांड की शराब मिल रही है और इसकी होम डिलीवरी तक हो रही है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि शराबबंदी के नाम पर सिर्फ दावे किए जा रहे हैं और सत्ता में बैठे लोगों का शराब को लेकर रैकेट चल रहा है। शराबबंदी कानून की समीक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूछा जाना चाहिए। - Begusarai News