जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा धांधली को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित प्रदर्शन अब कानूनी शिकंजे में फंसता नजर आ रहा है। कोलकाता की एडवोकेट रिंकी चटर्जी सिंह ने आयोजक अभिजीत दीपके और सौरभ दास के खिलाफ POCSO कानून के तहत 'जीरो एफआईआर' दर्ज कराने की अपील की है।
अधिवक्ता का आरोप है कि 20 जुलाई को हुए इस विरोध प्रदर्शन में 12 साल की एक नाबालिग बच्ची को शामिल किया गया, जो बाद में पुलिस की धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज में फंस गई। उन्होंने सवाल उठाया कि एक छोटी बच्ची को इस तरह के जोखिम भरे राजनीतिक/सामाजिक आंदोलन में क्यों लाया गया?
इसके साथ ही, शिकायत में इस पूरे आंदोलन को मिलने वाली आर्थिक मदद और फंडिंग के स्रोतों की निष्पक्ष जांच की मांग भी की गई है। बता दें कि इस विवाद से पहले आयोजकों ने एक वीडियो जारी कर प्रदर्शन स्थल पर नाबालिगों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री से क्षमा याचना की थी।
Gormi, Bhind | Aug 7, 2026