#अलीगढ़ के गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में 10 हजार मीटर दौड़ में जीता सिल्वर, गांव सिरसा में जश्न, दादी गैंदो देवी के डांस का वीडियो वायरल,अलीगढ़ के गांव सिरसा निवासी भारतीय धावक और नायब सूबेदार गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता। गुलवीर ने 28 मिनट 29.38 सेकंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी सफलता के बाद गांव सिरसा में खुशी की लहर दौड़ गई और परिवार में मिठाई बांटी गई। गुलवीर की दादी गैंदो देवी ने खुशी में जमकर डांस किया। सांस फूलने के बावजूद दादी का उत्साह देखते ही बना। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिवार को गुलवीर से 1500 और 5000 मीटर दौड़ में भी पदक की उम्मीद है।
#GulveerSingh #AsianGames #Aligarh #SilverMedal #ViralVideo
Koil, Aligarh | Sep 28, 2026