Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता बने जयवीर पोसवाल, पूर्वी राजस्थान में संगठन को मिलेगी नई मजबूती धौलपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ युवा नेता जयवीर पोसवाल को भाजपा किसान मोर्चा, राजस्थान का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, किसान प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों में हर्ष का वातावरण है।जयवीर पोसवाल लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वे भाजपा धौलपुर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, राजकीय पी.जी. महाविद्यालय धौलपुर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत हिनौता सहित विभिन्न संगठनात्मक एवं सामाजिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में भी वे संगठन और समाज के बीच निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जयवीर पोसवाल की संगठनात्मक कार्यशैली, जनसंपर्क और किसानों से जुड़े विषयों पर उनकी सक्रियता को देखते हुए यह नियुक्ति पूर्वी राजस्थान में भाजपा किसान मोर्चा को नई ऊर्जा प्रदान कर सकती है। गुरजर समाज के साथ-साथ सर्वसमाज में उनकी स्वीकार्यता उन्हें एक प्रभावशाली जननेता के रूप में स्थापित करती है। भाजपा कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि प्रदेश प्रवक्ता के रूप में जयवीर पोसवाल पार्टी की नीतियों, किसान हितों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने का कार्य करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।अपनी नियुक्ति पर जयवीर पोसवाल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास पर पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

Dhaulpur, Dholpur | Aug 4, 2026

MORE NEWS