गोरखपुर के पिपराइच रोड पर तुर्रा नाला के पास कांवड़ियों के साथ चल रही डीजे ट्रॉली 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से सट गई। करंट उतरने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि जंगल औराही निवासी 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि डीजे ट्रॉली पर काफी ऊंचाई में रखा था, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया।
[Gorakhpur, Khabar, News, Pipraich]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #Pipraich