दिनांक 26.09.2026 को थाना बरमाणा में FIR No. 135/2026, धारा 303(2), 317(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में ब्रह्मपुखर स्थित टावर से विभिन्न तिथियों में केबल चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई थी।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, लोगों से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चोरीशुदा केबल बरामद कर निम्नलिखित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया:
1. अजय कुमार उर्फ अज्जू, निवासी निहाड़खंड वासला, ब्रह्मपुखर, जिला बिलासपुर, आयु 24 वर्ष।
2. दिनेश कुमार उर्फ पोली, निवासी निहाड़खंड वासला, ब्रह्मपुखर, जिला बिलासपुर, आयु 26
मामले में आगामी जाँच जारी है।