
*नाले में धंसी कमजोर बस, फिलहाल बस नाले मे है..मौके पर ' विकास की कहानी' खुद अपनी तस्वीर दिखा रहा है*
गुड़ामालानी नगरपालिका क्षेत्र में विकास की एक तस्वीर सामने आई है… और तस्वीर ऐसी है कि देखकर सवाल बस पर उठे या नाली के निर्माण पर—ये तय करना मुश्किल है। उदाणियों का वास पोस्ट ऑफिस के आगे कुछ समय पहले नाली का निर्माण हुआ था। आज इसी नाले के अंदर एक बस धंस गई। अब सवाल उठाने वाले कह रहे हैं कि आखिर बस नाले में धंसी कैसे? लेकिन हो सकता है गलती बस की ही हो…आखिर नाली तो बिल्कुल सही बनी होगी! बस चालक ने शायद नाली को सड़क समझ लिया होगा…या फिर बस ड्राइवर ने सोचा होगा कि मंत्री जी के इलाके में बनी नई नाली की मजबूती का टेस्ट कर लिया जाए। हालांकि, इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मौके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। मजेदार बात ये है कि बस भी कोई नई-नवेली नहीं, खुद अपनी हालत से कमजोर नजर आ रही है। अब देखना यह है कि जिम्मेदारी बस चालक की मानी जाती है, या फिर नाली बनाने वाले जिम्मेदारों से भी पूछा जाएगा कि कुछ समय पहले बनी नाली में आखिर बस धंसने की नौबत क्यों आई? K.K. Vishnoi BJP Rajasthan Balotra District Collector and District Magistrate