Public App Logo
गिरिडीह के झंडा मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मंत्री सुदिव्य कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी मौजूद रहे। मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान किया। उन्होंने विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। समारोह में झारखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आंदोलनकारियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। #Giridih #SudivyaKumar #IndependenceDay #Giridihviews - Giridih News