जापान में कांस्य जीतकर लौटी चम्बा की बेटी सीमा, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
चम्बा: जापान में आयोजित एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर भारत लौटी चम्बा की बेटी सीमा का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। खेल मंत्रालय और एथलेटिक्स फेडरेशन की ओर से सीमा का स्वागत कर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई।
सीमा ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक हासिल कर देश और चम्बा का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। भारत लौटने पर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया और उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
#Chamba #Seema #AsianGames #BronzeMedal #Athletics #HimachalPradesh #SportsNews #India #UTHimachal #UTNews