
चित्रकला प्रतियोगिता – सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण
विश्व पर्यटन दिवस एवं राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस 2026 के अवसर पर, सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SADA) द्वारा विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
दो श्रेणियों में प्रतियोगिता
श्रेणी 1 – कक्षा 9वीं एवं 11वीं
विषय: “हमारी विरासत, मेरा सपना”
श्रेणी 2 – कक्षा 5वीं से 8वीं
विषय: “मेरा सिरपुर, सुंदर सिरपुर”
दिनांक: 1 अक्टूबर 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे से
स्थान: रैनबसेरा, बोलबम सेवा समिति, सिरपुर
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को सिरपुर की समृद्ध विरासत, संस्कृति, प्रकृति और पर्यटन को समझने तथा अपनी रचनात्मकता के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही, स्वच्छता, स्वच्छ पर्यावरण एवं जिम्मेदार पर्यटन के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
पुरस्कार
🥇 प्रथम - ₹5,000/-
🥈 द्वितीय - ₹3,000/-
🥉 तृतीय - ₹2,000/-
पंजीयन हेतु:
🔗 https://forms.gle/xZptiksDSPXAxygL8
ई-मेल: sirpursada@gmail.com
आइए, अपनी विरासत को जानें, सिरपुर को सुंदर बनाएं और अपनी कल्पना से उसके भविष्य को सजाएं।