
विधायक व सभापति ने किया शहर का निरीक्षण
एसटीपी सीवरेज पाइपलाइन और पौधरोपण कार्यों का लिया जायजा
चूरूः विधायक हरलाल सहारण व सभापति विनय कुमार गोयनका ने सोमवार को शहर में चल रहे विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अग्रसेन नगर स्थित 5 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट व एसटीपी का जायजा लिया। अधिकारियों से प्लांट की व्यवस्थाओं और तकनीकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके बाद हाउसिंग बोर्ड के पास चल रहे सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के तहत आपणी योजना में किए गए पौधरोपण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक सहारण व सभापति गोयनका ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा घंटेल में चल रहे खुदाई व अन्य विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। विकास कार्यों में लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। सभापति विनय कुमार गोयनका ने अधिकारियों से कहा कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करें, ताकि आमजन को उनका लाभ जल्द मिल सके। इस दौरान आयुक्त अभिलाषा सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, पार्षद राजेश रक्षक, रजत शर्मा, बाबू पाटिल, अधिशाषी अभियंता वेदपाल सिंह, सहायक अभियंता इरफान अली, कनिष्ठ अभियंता कैलाश सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
#follower #nonfollowers #fb #viralpost
#highlightseveryone #highlight #trendingnow
Churu, Churu | Sep 29, 2026