#अलीगढ़ AMU छात्रावास में छात्रा की संदिग्ध मौत, देर रात इंदिरा गांधी हॉल में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज”अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के इंदिरा गांधी हॉल में देर रात द्वितीय वर्ष की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से कैंपस में हड़कंप मच गया। घटना करीब रात 1 बजे की बताई जा रही है। छात्रा को तत्काल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के परिजन पश्चिम बंगाल से अलीगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं। फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी आत्महत्या की बात की पुष्टि नहीं की है।
#AMU #Aligarh #BreakingNews #CampusNews #UttarPradesh
Koil, Aligarh | Aug 12, 2026