कल का दिन होगा बेहद महत्वपूर्ण!
पंचायत समिति एवं प्रधान पद के चुनाव को लेकर 17 अगस्त को डीडवाना-कुचामन जिला कलेक्टर कार्यालय में आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी के बाद तय होगा कि किन पंचायत समितियों में प्रधान पद किस वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। ऐसे में राजनीति में अपना दमखम दिखाने की तैयारी कर रहे दावेदारों की नजरें कल होने वाली लॉटरी पर टिकी हैं।