#नालंदा - वेना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के शिवाय बिगहा-मलविगहा मुख्य सड़क से दस लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार
वेना - थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वेना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब दस लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि शिवाय बिगहा-मलविगहा मुख्य सड़क के किनारे शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान नूरसराय थाना क्षेत्र के मलविगहा गांव निवासी नितीश कुमार, पिता नगीना यादव को करीब दस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शराब की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।
Rahui, Nalanda | Sep 29, 2026