गिरिडीह के जमुआ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, बाटी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्राचार्य बी. घोषाल ने विद्यार्थियों को एकता, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, समूह नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। एलकेजी और यूकेजी के नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में है। कार्यक्रम का समापन “युवा शक्ति फॉर विकसित भारत@2047” के संकल्प के साथ हुआ।
#jamua #independenceday #manjukumari #giridih #giridihnews