Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

#देहरादून_प्रशासन_की_लापरवाही_से_बड़ा_हादसा_प्रसिद्ध_समाजसेवी_हेमराज_अरोड़ा_सड़क_दुर्घटना_में गंभीर रूप से घायल, पैर में आया मल्टीपल फ्रैक्चर। #देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्मार्ट सिटी और सड़कों के रखरखाव को लेकर प्रशासनिक दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है। देहरादून प्रशासन की घोर लापरवाही का एक और गंभीर मामला सामने आया है, जहां सड़क के बीचों-बीच बने एक #गहरे_गड्ढे_के_कारण शहर के एक प्रतिष्ठित नागरिक और जाने-माने समाजसेवी हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में उन्हें #गंभीर_चोटें आई हैं और उनके #पैर_में_फ्रैक्चर हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून के प्रतिष्ठित और धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले #श्री_महाकाल_सेवा_समिति_के_कार्यकारिणी_सदस्य_हेमराज_अरोड़ा" मंगलवार रात्रि को अपनी नियमित धार्मिक दिनचर्या पूरी कर घर लौट रहे थे। हर सप्ताह की भांति वह घंटाघर पर आयोजित हनुमान चालीसा के पाठ में सम्मिलित हुए थे। पाठ संपन्न होने के बाद रात्रि करीब 10:30 बजे जब वह अपने निवास स्थान #टपकेश्वर_कॉलोनी_की ओर जा रहे थे, तभी राजेंद्र नगर स्थित 'चाय सुटटा बार' के समीप यह हादसा घटित हुआ। #प्रत्यक्षदर्शियों_और_पारिवारिक_सूत्रों के मुताबिक, रात्रि के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी न होने और अत्यधिक अंधेरा होने के कारण #सड़क_के_ठीक_बीचों_बीच_मौजूद_भारी_गड्ढा दिखाई नहीं दिया। जैसे ही हेमराज जी की गाड़ी वहां पहुंची, वह असंतुलित होकर सीधे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वह वाहन समेत सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे उनके #पैर_घुटने_में_गंभीर_फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार इसी स्थान पर कई लोग चोटिल हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है #घटना_के_तुरंत_बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में नजदीकी दून अस्पताल ले जाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत एडमिट कर उपचार शुरू कर दिया है। इस हादसे के बाद से स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों में देहरादून #प्रशासन_के_खिलाफ_भारी_आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि मुख्य सड़कों पर इस तरह के जानलेवा गड्ढे होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, जिसके कारण आए दिन राहगीर और वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। परिजनों और शुभचिंतकों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

Dehradun, Dehradun | Aug 14, 2026

MORE NEWS

हल्द्वानी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: खड़गे के सभा स्थल के 'शुद्धीकरण' के खिलाफ फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग।
उत्तराखंड:- हल्द्वानी में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सभा स्थल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर 'शुद्धीकरण' करने के मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक विवाद रूप ले लिया है। इस घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने सड़कों पर उतरकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि विपक्ष के शीर्ष दलित नेता के कार्यक्रम स्थल पर इस तरह का कृत्य करना न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि यह उनकी संकीर्ण मानसिकता को भी दर्शाता है।

"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haldwani #viralvideo #sureykaantdhasmaana #congressbhawan

हल्द्वानी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: खड़गे के सभा स्थल के 'शुद्धीकरण' के खिलाफ फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग। उत्तराखंड:- हल्द्वानी में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सभा स्थल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर 'शुद्धीकरण' करने के मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक विवाद रूप ले लिया है। इस घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने सड़कों पर उतरकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि विपक्ष के शीर्ष दलित नेता के कार्यक्रम स्थल पर इस तरह का कृत्य करना न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि यह उनकी संकीर्ण मानसिकता को भी दर्शाता है। "उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।" #Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haldwani #viralvideo #sureykaantdhasmaana #congressbhawan

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026

कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियों का आतंक, वाहनों में की तोड़फोड़; राहगीरों में मचा हड़कंप।
 कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर वन्यजीवों और इंसानों के बीच संघर्ष का डरावना मंजर देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक जंगली हाथियों का एक झुंड सड़क पर आ धमका, जिसके कारण दोनों ओर का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान हाथियों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए सड़क पर खड़े कुछ वाहनों को अपना निशाना बनाया और उनमें जमकर तोड़फोड़ की। हाथियों के इस रौद्र रूप को देखकर वहां मौजूद यात्रियों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #pourigarwal #viralvideo #kotdwar

कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियों का आतंक, वाहनों में की तोड़फोड़; राहगीरों में मचा हड़कंप। कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर वन्यजीवों और इंसानों के बीच संघर्ष का डरावना मंजर देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक जंगली हाथियों का एक झुंड सड़क पर आ धमका, जिसके कारण दोनों ओर का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान हाथियों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए सड़क पर खड़े कुछ वाहनों को अपना निशाना बनाया और उनमें जमकर तोड़फोड़ की। हाथियों के इस रौद्र रूप को देखकर वहां मौजूद यात्रियों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। "उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।" #Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #pourigarwal #viralvideo #kotdwar

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026

देहरादून पुलिस की बड़ी कामयाबी: विकासनगर ज्वैलरी शॉप चोरी मामले में नेपाल के 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद।

दून पुलिस ने विकासनगर की एक ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार नेपाली शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी के 4 से 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। 

पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नैना शाही, दीपक कुमार, शंकर बहादुर और निश्चल योगी के रूप में हुई है। यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से पहले लक्षित स्थानों की रेकी करता था और फिर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी निश्चल योगी हिमाचल प्रदेश के फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर सिम कार्ड हासिल करता था। वारदात के दौरान बातचीत के लिए इन सिमों का इस्तेमाल किया जाता था और काम पूरा होने के बाद वे सिम कार्ड तोड़कर फेंक देते थे। 

नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

बीती 7 अगस्त को विकासनगर स्थित 'न्यू राणा ज्वैलर्स' में चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी नेपाल भागने की योजना बना रहे थे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल्हााल हाईवे पुल के पास घेराबंदी की और चारों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला है कि इनका एक अन्य साथी भीम बहादुर फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी हैं और इससे पहले भी कर्नाटक व तमिलनाडु राज्यों में चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।
उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #vikasnagar

देहरादून पुलिस की बड़ी कामयाबी: विकासनगर ज्वैलरी शॉप चोरी मामले में नेपाल के 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद। दून पुलिस ने विकासनगर की एक ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार नेपाली शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी के 4 से 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नैना शाही, दीपक कुमार, शंकर बहादुर और निश्चल योगी के रूप में हुई है। यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से पहले लक्षित स्थानों की रेकी करता था और फिर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी निश्चल योगी हिमाचल प्रदेश के फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर सिम कार्ड हासिल करता था। वारदात के दौरान बातचीत के लिए इन सिमों का इस्तेमाल किया जाता था और काम पूरा होने के बाद वे सिम कार्ड तोड़कर फेंक देते थे। नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी बीती 7 अगस्त को विकासनगर स्थित 'न्यू राणा ज्वैलर्स' में चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी नेपाल भागने की योजना बना रहे थे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल्हााल हाईवे पुल के पास घेराबंदी की और चारों बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला है कि इनका एक अन्य साथी भीम बहादुर फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी हैं और इससे पहले भी कर्नाटक व तमिलनाडु राज्यों में चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।" #Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #vikasnagar

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026

उत्तराखंड में इस वर्ष मानसून की चुनौतियों और विपरीत मौसम के बावजूद चारधाम यात्रा एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है। यात्रा शुरू होने के शुरुआती 120 दिनों के भीतर ही रिकॉर्ड 47 लाख 54 हजार 121 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में 5 लाख 19 हजार 974 अधिक है, जो उत्तराखंड के पवित्र धामों के प्रति देश-विदेश के श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा और बढ़ते उत्साह को दर्शाती है।
इस ऐतिहासिक सफलता और नए कीर्तिमान स्थापित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यात्रा शुरू होने से पहले ही सभी आवश्यक तैयारियां और पुख्ता इंतजाम पूरे कर लिए गए थे, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं। 
उन्होंने उम्मीद जताई कि सितंबर महीने में मानसून की समाप्ति के बाद चारधाम यात्रा में और अधिक तेजी आएगी। मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि इस वर्ष आर्थिक गतिविधियों और श्रद्धालुओं के आंकड़ों, दोनों ही क्षेत्रों में राज्य सरकार एक नया और ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करेगी।

उत्तराखंड में इस वर्ष मानसून की चुनौतियों और विपरीत मौसम के बावजूद चारधाम यात्रा एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है। यात्रा शुरू होने के शुरुआती 120 दिनों के भीतर ही रिकॉर्ड 47 लाख 54 हजार 121 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में 5 लाख 19 हजार 974 अधिक है, जो उत्तराखंड के पवित्र धामों के प्रति देश-विदेश के श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा और बढ़ते उत्साह को दर्शाती है। इस ऐतिहासिक सफलता और नए कीर्तिमान स्थापित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यात्रा शुरू होने से पहले ही सभी आवश्यक तैयारियां और पुख्ता इंतजाम पूरे कर लिए गए थे, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सितंबर महीने में मानसून की समाप्ति के बाद चारधाम यात्रा में और अधिक तेजी आएगी। मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि इस वर्ष आर्थिक गतिविधियों और श्रद्धालुओं के आंकड़ों, दोनों ही क्षेत्रों में राज्य सरकार एक नया और ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करेगी।

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026

Breaking News 

Cm Dhami ने खटीमा में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
#viralreelschallenge #viralvideochallenge #reelsviral #reelschallenge #BreakingNews #BREAKING #uttarakhand #UttarakhandNews Pushkar Singh Dhami

Breaking News Cm Dhami ने खटीमा में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश #viralreelschallenge #viralvideochallenge #reelsviral #reelschallenge #BreakingNews #BREAKING #uttarakhand #UttarakhandNews Pushkar Singh Dhami

Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026