गिरिडीह। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर 24 महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें गिरिडीह से कोलकाता और पटना के लिए सीधी ट्रेन, पारसनाथ–मधुबन–गिरिडीह रेल परियोजना जल्द शुरू करने तथा पटना से न्यू गिरिडीह के लिए दैनिक ट्रेन चलाने की मांग प्रमुख है। पारसनाथ स्टेशन पर लिफ्ट और एप्रोच रोड, विभिन्न ट्रेनों के ठहराव और नई MEMU सेवाओं की मांग भी उठाई गई।
#RailwayConnectivity #GiridihTrain #Railway #ChandraPrakashChoudhary