Public App Logo
बिलासपुर में QR स्कैन कर दुकानदारों से ठगी का प्रयास, स्थानीय लोगों ने बिहार के युवक को पकड़ा बिलासपुर में QR कोड के जरिए दुकानदारों से ठगी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक युवक दुकानों पर पहुंचकर QR कोड स्कैन करने के बाद भुगतान का झूठा भरोसा देकर दुकानदारों को ठगने का प्रयास कर रहा था। युवक की गतिविधियों पर शक होने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पकड़ा गया युवक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने इससे पहले कितने दुकानदारों को निशाना बनाया और इस मामले में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। दुकानदारों से अपील है कि केवल मोबाइल स्क्रीन पर दिखने वाले भुगतान संदेश पर भरोसा न करें और अपने बैंक खाते में राशि प्राप्त होने की पुष्टि करने के बाद ही सामान दें। #बिलासपुर #हिमाचलप्रदेश #QRस्कैम #ऑनलाइनठगी #साइबरक्राइम #दुकानदार #ठगी #बिहार #UTHimachal #UniqueTodayNews - Bilaspur Sadar News