Public App Logo
राज्य स्तरीय संस्कृत-दिवस समारोह-2026, संस्कृत क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्कृत-विद्वानों का होगा सम्मान, पुरस्कारों के लिये 28 जुलाई 2026 तक प्रस्ताव आमन्त्रित जयपुर,22 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय संस्कृत-दिवस-समारोह आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर संस्कृत भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्वानों का सम्मान किया जाएगा। संस्कृत—शिक्षा विभाग की आयुक्त प्रियंका जोधावत ने बताया की इस संदर्भ में विभाग द्वारा सभी जिला कलक्टर, विश्वविद्यालय-कुलसचिवों, संभागीय संस्कृत-शिक्षा अधिकारियों, निदेशक, प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा एवं संस्कृत के संस्था प्रधानों के माध्यम से प्रस्ताव आमन्त्रित किये गये हैं। प्रस्तावों के साथ विद्वानों का संक्षिप्त परिचयात्मक-विवरण निर्धारित प्रपत्र में चाहा गया है। प्रस्ताव 28 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से डाक द्वारा / व्यक्तिगत रूप से अथवा विभागीय ईमेल (director.sanskrit@gmail.com) पर भेजे जा सकते हैं। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन-प्रारूप विभाग की अधिकृत वेबसाइट www.rajsanskrit.nic.in पर उपलब्ध है। ————— डॉ.रवीन्द्र सिंह - Sawai Madhopur News