Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

ठेकेदार हत्याकांड: तिरहुत डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा ने किया घटनास्थल का निरीक्षण हाजीपुर: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई ठेकेदार राम नरेश राय की हत्या के मामले में तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा ने मृतक के परिजनों से भी मुलाकात की और घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिजनों को पुलिस की ओर से नियमानुसार त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। मौके पर वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा सहित संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस द्वारा हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। #Vaishali #Hajipur #HajipurNews #VaishaliNews #RamNareshRai #CrimeNews #HajipurCrime #BiharNews #BiharPolice #TirhutRange #YoungIndiaNews

Hajipur, Vaishali | Aug 14, 2026