Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

जबलपुर के एक बार में काम करने वाले शख्स ने अपनी सहकर्मी युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवती मुस्कान चौधरी महफिल रेस्टोरेंट एंड बार में सर्विस प्रोवाइडर का काम करती थी। आरोपी पवन बर्मन भी यहीं काम करता था। गोहलपुर थाना पुलिस ने पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात 8 बजे पवन और मुस्कान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि पवन ने मुस्कान पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले आरोपी फरार हो गया। घटना से घबराए ग्राहक भी मौके से चले गए। पुलिस की शुरुआती जांच में वारदात की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। मुस्कान के परिजन का कहना है कि हमारी बच्ची सुबह 10 बजे काम से निकली थी। शाम को हमें खबर मिली कि ऐसा घटनाक्रम हो गया है। हम वहां नहीं गए, सीधे मेडिकल कॉलेज आए हैं। ग्राम उड़ना के रहने वाले लकी चौधरी ने बताया कि उसकी छोटी बहन मुस्कान 2 साल से महफिल बार के किचन में काम करती थी। शुक्रवार रात करीब 8 बजे तक वह घर नहीं पहुंची तो हम परेशान हो गए। मुस्कान को फोन लगाया, लेकिन काफी देर तक फोन नहीं उठा। बाद में किसी ने कॉल रिसीव किया और कहा, “आप जल्दी से महफिल बार आ जाओ यहां पर कुछ घटना हो गई है”। परिवार आनन-फानन में महफिल बार पहुंचा। वहां पता चला कि साथ में काम करने वाले पवन बर्मन ने मुस्कान की चाकू मारकर हत्या कर दी है। लकी का कहना है कि उसका कभी किसी से विवाद नहीं हुआ था। वह रोज सुबह 10 बजे काम के लिए निकलती थी और रात 9 बजे तक घर आ जाती थी। परिवारवालों का कहना है कि विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी रितेश पांडे का ने कहा- आरोपी बरगी का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। #jabalpur #jabalpurdiaries #jabalpuriya #jabalpurnews #mpnews #viralnews #jabalpurcity

Madhya Pradesh, India | Aug 16, 2026

MORE NEWS