BAGHPAT DESK : बागपत में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रिंस को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली दरोगा शैलेंद्र कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट में जा फंसी, जिससे उनकी जान बच गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिसकर्मी की बेटी से किया था दुष्कर्म का प्रयास
पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रिंस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की 7 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया था। घटना के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम था
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इसी दौरान थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस को मो
Baghpat, Bagpat | Aug 17, 2026