स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा नेता नील मणि ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
धनघटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 314 धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता नील मणि ने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को स्मरण करने का पावन अवसर है। देश को आजादी दिलाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए।
भाजपा नेता नील मणि ने नागरिकों से राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।
अंत में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Neel Mani
Puravanchl Tak News