Public App Logo
टीकमगढ़ जिले के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवक योगेश रैकवार का चयन खेल एवं युवा कल्याण विभाग की प्रतिष्ठित "माँ तुझे प्रणाम" योजना के अंतर्गत हुआ है। इस योजना के तहत योगेश रैकवार सागर से रवाना होने वाले 17 सदस्यीय दल के साथ जबलपुर, भेड़ाघाट एवं पेंच नेशनल पार्क की शैक्षणिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक यात्रा पर जाएंगे। यह योजना युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना, अनुशासन और देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से संचालित की जाती है। योगेश की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रोग्राम ऑफिसर श्री धनीराम अहिरवार एवं श्री मुकेश अहिरवार सहित वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। Bundeli 24 Express परिवार की ओर से योगेश रैकवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #Bundeli24Express #Tikamgarh #NSS #YogeshRaikwar #MaaTujhePranamYojana #MPNews #TikamgarhNews #YouthAchievement #NationalServiceScheme #BundelkhandNews - Tikamgarh News