
पुलिस लाइन मैदान में कलक्टर ने फहराया तिरंगा, वीरांगनाओं और प्रतिभाओं को किया सम्मानित
चूरू जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और चूरू विधायक हरलाल सहारण सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम से हुई। ध्वजारोहण के बाद कलक्टर सुराणा ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। पुलिस के जवानों और छात्र-छात्राओं की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया, जिसका कलक्टर ने अवलोकन किया। इसके बाद सामूहिक व्यायाम एवं बैण्डवादन का प्रदर्शन हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी ने राज्यपाल का संदेश पढ़कर सुनाया, जिसमें प्रदेश की विकास योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान वीरांगनाओं, लोकतंत्र सेनानियों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति गीत, नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दी, जिनके जरिए राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया गया। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को प्रभावित किया।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को याद किया, जिनकी बदौलत देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है और सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले एवं देश के विकास में योगदान देना चाहिए। कलक्टर ने युवाओं से शिक्षा, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों पर भी जोर दिया। #follower #nonfollowers #viralpost #trending #trendingnow #fb
Churu, Churu | Aug 15, 2026