Public App Logo
नूरपुर में नशे पर पुलिस का शिकंजा: रिहायशी मकान से 320 ग्राम चरस बरामद, 32 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार। नूरपुर/कांगड़ा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नूरपुर पुलिस की CIA विंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुग्तयाल, भलेटा स्थित एक रिहायशी मकान से 320 ग्राम चरस (कैनाबिस) बरामद की है। पुलिस ने मामले में 32 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र हरबंस लाल, निवासी मुग्तयाल, भलेटा, तहसील नूरपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को CIA विंग की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में चरस छिपाकर रखता है और इसे बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ आरोपी के रिहायशी मकान पर पहुंची और नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के निजी कमरे में डबल बेड के गद्दे के नीचे छिपाकर रखा पारदर्शी पॉलीथीन लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफे की जांच करने पर उसमें काले रंग का ठोस पदार्थ मिला, जिसे पुलिस ने चरस/कैनाबिस पाया। डिजिटल तराजू से वजन करने पर मादक पदार्थ की कुल मात्रा 320 ग्राम निकली। पुलिस ने बरामद चरस को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है और पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य संभावित कनेक्शनों की भी जांच कर रही है। नूरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो #Nurpur #Kangra #HimachalPolice #CrimeNews #DrugFreeHimachal #Charas #NDPS - Shimla Urban News